Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सोनपुरा में जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

2 min read
12 1 1
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सेवा ही संकल्प है, सेवा ही धर्म है, इसी पावन भाव को चरितार्थ करते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति, जिला हरदा ने आज सोनपुरा में सेवा का एक अनूठा दीप प्रज्वलित किया।  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक शाला सोनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। जैसे ही बच्चों के हाथों में नई कॉपी-किताब, पेन-पेंसिल आई, उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे परिसर को रोशन कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समिति के जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का अर्थ है अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और समाज की सेवा को पहुंचाना। और सबसे बड़ी सेवा है किसी बच्चे को शिक्षित करना। एक बच्चा पढ़ेगा तो पूरा परिवार आगे बढ़ेगा, पूरा गांव आगे बढ़ेगा। उन्होंने बच्चों को रोज स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ने और बड़े होकर सोनपुरा का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कलम ही सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में पढ़ेगा सोनपुरा तो बढ़ेगा सोनपुरा और शिक्षा है अनमोल रतन के नारों से परिसर गूंज उठा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply