Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

एनएसएस इकाई ने युवाओं को बताए नशे के दुष्परिणाम

2 min read
27 1
Text Size:

-नशा मुक्त युवा संवाद मेला का आयोजन  
अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 9 अक्टूबर को गोद ग्राम कनारदा में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं युवाओं में सामाजिक चेतना जागृत करना और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में प्रयास सामाजिक संस्था के सीईओ नीरज गुर्जर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, नशा वो दीमक है, जो हंसते-खेलते इंसान को भीतर से खोखला कर देता है। असली मजा और सुकून किसी नशे की बोतल में नहीं, बल्कि अपनों के साथ और अपने सपनों को पूरा करने में है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसएस छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह परिहार ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। शिविर में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 7 जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के प्रकार, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों, पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा आर्थिक समस्याओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, श्रीमती आरती खंडेल, प्रधान पाठक बलराम जोशी तथा ग्राम विकास समिति सचिव मुकेश सरवरे का विशेष सहयोग रहा। अंत में एनएसएस छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरमा चौहान ने आभार व्यक्त किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply