अनोखा तीर, हरदा। खेड़ीपुरा निवासी राघव बिल्लौरे ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सैन्य अकादमी एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर उपलब्धि हासिल की है। राघव को ऑल इंडिया में 2200वीं रैंक मिली है। उनके पिता चंद्रप्रकाश बिल्लौरे हरसूद में विकासखंड अकादमिक समन्वयक के पद पर पदस्थ हैं। उनके ताऊजी वेद प्रकाश बिल्लौरे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और कारगिल युद्ध में शामिल रहने के साथ सैन्य अवार्ड से सम्मानित हैं। राघव की सफलता से परिवार और समाज में खुशी का माहौल है।
राघव बिल्लौरे ने उत्तीर्ण की एनडीए की लिखित परीक्षा







