पुतला दहन से पहले यूथ कांग्रेस के सात कार्यकर्ता हिरासत में


अनोखा तीर, हरदा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी नेताओं की हिरासत के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय के सामने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुतला दहन से पहले करीब सात यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इधर, भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता हाथों में उलटी मशाल लेकर बैठे रहे। इस दौरान राजेश वर्मा ने कहा कि यदि कोई भाजपा कार्यालय में प्रवेश करेगा तो कार्यकर्ताओं को अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी। वहीं, एसडीओपी शालिनी परसते ने बताया कि पुतला दहन रोकने के लिए यूथ कांग्रेस के सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। सभी को सिटी कोतवाली थाने लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।

0 Views

Leave a Reply