Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

जनपद पंचायत हरदा के वार्ड क्र. 2 से अनिता गिनारे निर्विरोध निर्वाचित

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। जनपद पंचायत हरदा केवार्ड क्र. 2 से श्रीमती अनिता कैलाश गिनारे के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर आज तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, क्षेत्रीय विधायक आर.के. दोगने, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, जनपद अध्यक्ष रेवा धर्मेंद्र पटेल, राहुल पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जिला पंचायत वार्ड क्र. 9 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सरला उईके ने 4,150 मतों के बड़े अंतर से शानदार विजय हासिल की। यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। इस ऐतिहासिक विजय में संगठन के 18 पंचायत अध्यक्षों, 6 मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्ष तथा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अभिजीत शाह के नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र की जनता ने अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक उपयोग करते हुए कांग्रेस के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया। यह जनादेश लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और संगठन की मजबूत एकजुटता का परिचायक है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, हेमंत टाले, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, नागू पटेल ने श्रीमती उईके को हार्दिक बधाई एवं क्षेत्र की जनता तथा सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद किया।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply