भावांतर योजना में सोयाबीन पंजीयन 3 अक्टूबर से

-हरदा जिले में बनाए 47 केंद्र
अनोखा तीर, हरदा। खरीफ वर्ष 2026 विपणन वर्ष 2026-27 में सोयाबीन फसल के लिए भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम भावांतर योजना के तहत पंजीयन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरदा जिले में 47 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों से निर्धारित अवधि में पंजीयन कराने की अपील की गई है। पंजीयन के समय आधार नंबर, एग्रीस्टैक किसान आईडी, बैंक खाता की जानकारी साथ रखना आवश्यक है। सिकमी-बटाईदार किसानों को निर्धारित अवधि का पंजीकृत सिकमी-बटाई अनुबंध तथा वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को वन पट्टा प्रस्तुत करना होगा। किसानों के बैंक खाते का आधार से लिंक होना आवश्यक है, क्योंकि भुगतान आधार लिंक अद्यतन बैंक खाते में किया जाएगा। पंजीयन एवं फसल विक्रय के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रहेगा, जो लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी अथवा बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाएगा। भूमि अभिलेख एवं आधार में नाम में त्रुटि या मिसमैच होने पर समय रहते संबंधित कार्यालय से सुधार कराने की सलाह दी गई है।

0 Views

Leave a Reply