संपर्क अभियान-2026 एवं सेवा सेतु शिविर 5 अक्टूबर को

अनोखा तीर, हरदा। जिले में संपर्क अभियान-2026 एवं सेवा सेतु के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों से मौके पर आवेदन भी लिए जाएंगे। हरदा शहर में शिविर वार्ड क्र. 28 स्थित शिवम वाटिका में तथा खिरकिया तहसील में वार्ड क्र. 6 स्थित एमपीईबी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। संपर्क अभियान के तहत नागरिक विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे तथा पात्र हितग्राहियों को शिविर में ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में भी नागरिकों को जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान तथा योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन करें।

0 Views

Leave a Reply