वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती पर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम ५ अक्टूबर को

-आदिवासी वेशभूषा फैशन शो और भजन संध्या होगी, हजारों की संख्या में जुटेंगे लोग
अनोखा तीर, हरदा। 5 अक्टूबर को शहीद वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती के उपलक्ष्य में हरदा कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा में विशाल सांस्कृतिक भजन संध्या होगी, जिसमें हजारों की तादाद में लोग जुटेंगे। 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर हरदा कलेक्टर कार्यालय के सामने वाले चौक का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती चौक के रूप में किया जाएगा। हरदा कृषि उपज मंडी प्रांगण में शाम 8 बजे आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा एवं फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जबलपुर की आदिवासी सिंगर प्रियांशी भल्लावी आदिवासी गीतों की प्रस्तुति देंगी। विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जो शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए शाम 5 बजे हरदा कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंचेगी और वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा चर्चा के लिए आज कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण के बड़े शेड का निरीक्षण किया गया। साथ ही एसडीएम अशोक डेहरिया, एसडीओपी शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी रोशनलाल भारती के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत चर्चा की एवं शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मौके पर एससीएसटी युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे, जयस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार, जयस जिला प्रभारी राकेश ककोड़िया, राजरावण परते, रोहित कुमरे, शैतान सिंह उईके समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Views

Leave a Reply