अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे 26 सितम्बर को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने ग्राम कायागांव, नहाड़िया, मनियाखेड़ी, जलसा ढाबा सोडलपुर रोड, हरदा शहर के खेड़ीपुरा व बंगाली कॉलोनी में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 13 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 370 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 40 हजार 588 रुपए है।
0 Views





