अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21 सितंबर को महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में चित्रकला प्रदर्शनी एवं मोगली उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी जीपी गौर ने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि सभापति शिक्षा समिति जिला पंचायत हरदा दर्शन सिंह गहलोद ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। चित्रकला में संदीप कलमे 9वीं-प्रथम, पवन पवार 10वीं-द्वितीय, गौरव ठाकुर 10वीं-तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में तनिष्क मालवीय 9वीं-प्रथम, अख्तर खान 12वीं-द्वितीय, पवन पवार 10वीं-तृतीय रहे। साथ ही आज विद्यालय में संकुल स्तर की मोगली प्रतियोगिता में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी विद्यालय के प्राचार्य जेपी प्रजापति, प्रेमबाई धुर्वे, संगीता श्रीवास, गुलाब उइके एवं विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
चित्रकला प्रदर्शनी एवं मोगली उत्सव का आयोजन

2 Views


