खबर का असर

-मंदिर मार्ग पर हुआ सफाई कार्य
-ग्राम पंचायत सचिव ने मौके पर पहुंचकर कराई जलभराव की सफाई

अनोखा तीर, बालागांव। शंकर मंदिर के सामने जलभराव की समस्या को लेकर दैनिक अनोखा तीर में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत सचिव रेवाराम शर्मा मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लेकर सफाई कार्य करवाया। गौरतलब है कि शंकर मंदिर के सामने लंबे समय से बारिश का पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों एवं मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया था। मामले को अनोखा तीर ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए ग्रामीणों की समस्या को प्रशासन के सामने रखा। इसके बाद पंचायत सचिव रेवाराम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से जमा पानी की निकासी एवं सफाई का कार्य करवाया। ग्रामीणों ने समस्या के निराकरण की पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनोखा तीर के प्रति आभार जताया। साथ ही पंचायत द्वारा समय पर कार्रवाई किए जाने की सराहना की।

0 Views

Leave a Reply