कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर कुंवर अभिजीत शाह की पहल

-छात्राओं के लिए गीजर, पानी की टंकी एवं वाटर कूलर किए भेंट
-विधायक ने किया छात्रावास का निरीक्षण

अनोखा तीर, टिमरनी। तवा कॉलोनी स्थित कन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं की सुविधाओं में विस्तार करते हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर अभिजीत शाह द्वारा गीजर, पानी की टंकी एवं वाटर कूलर उपलब्ध कराए गए। विधायक शाह ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में मिली अनियमितताओं पर कड़े शब्दों में सुधार के निर्देश ट्राइबल डीईओ माथुर को तत्काल दिए एवं आवश्यकताओं और छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक शाह द्वारा एक गीजर, 1000 लीटर पानी की टंकी एवं वाटर कूलर प्रदान किए गए। इनमें से गीजर तत्काल छात्रावास में उपलब्ध करा दिया गया है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से छात्राओं को गर्म पानी के साथ-साथ स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा भी प्राप्त होगी। विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। छात्रावास प्रबंधन एवं छात्राओं ने सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक कुंवर अभिजीत शाह एवं उनके मित्र मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल सहित टीम अभिजीत शाह के सदस्यगण उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply