वाहन चेकिंग के दौरान हादसा, महिला एएसआई घायल

अनोखा तीर, हरदा। वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार को एक महिला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सड़क हादसे में घायल हो गईं। एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए हरदा से भोपाल भेजा गया है। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में हुई। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि हंडिया थाने में तैनात एएसआई मंजू मसीह अपने स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार अपनी भाभी और बच्चों के साथ वहां से निकल रहा था। उसकी बाइक सामने खड़ी एएसआई से जा टकराई। टक्कर लगने से मंजू मसीह गिर गईं और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें तुरंत हरदा लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया।

0 Views

Leave a Reply