पिछले 24 घंटों में जिले में 5.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 5.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 3.8 मिमी, टिमरनी में 12.2 मिमी, खिरकिया में 8.4 मिमी, सिराली में 1.3 मिमी तथा रहटगांव में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 623.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 648.2 मिमी, टिमरनी में 663.7 मिमी, खिरकिया में 695.4 मिमी, सिराली में 560 तथा रहटगांव में 548.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 25 अगस्त तक 827.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी थी।

0 Views

Leave a Reply