Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

शराब के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने 18 व 19 अगस्त को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध आकस्मिक निरीक्षण एवं शिकायत को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया।  जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने खिरकिया वृत्त के पटेल ढाबा, वर्मा ढाबा, शुभम ढाबा, जायसवाल ढाबा व सोलंकी ढाबा, हरदा वृत्त के अबगांवखुर्द सहित टिमरनी वृत्त के राजपूत ढाबा, कामल्या ढाबा, दरबार ढाबा करताना, छिपानेर, छिंदगांवमेल, पिपलयाकलां में दबिश दी।  दबिश के दौरान आरोपियों से 62 पाव देशी मदिरा प्लेन, 4 पाव देशी मदिरा मसाला, 01 बोतल किंगफिशर बीयर, 01 पाव मेकडावल व्हिस्की एवं 310 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 36,561/- रुपए है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply