प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग अधिकारी बता रहा युवक

-सरपंच की सूझबूझ से हुआ खुलासा  

अनोखा तीर, रहटगांव। कृषि विस्तारक अधिकारी वीरेंद्र साहू द्वारा मंगलवार को रहटगांव थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की गई। इसमें बताया गया कि जगदीश सोनी पिता मांगीलाल सोनी निवासी आलमपुर द्वारा पूर्व में खुद को विभाग का अधिकारी बताकर अपने लाभ के कार्य करने की कोशिश की गई। संबंधित व्यक्ति पूर्व में आत्मा योजना के अंतर्गत किसान मित्र रहा था। सन 2017 से कृषक मित्र पद समाप्त कर दिया गया है, मगर जगदीश सोनी खुद को कृषि अधिकारी बता रहा है।  जब वीरेंद्र साहू को इस बारे में पता लगा तो संबंधित से फोन पर बात करने के बाद उसे कहा गया कि आप इस तरह का काम क्यों कर रहे हैं। तब संबंधित ने कहा कि मुझसे गलती हो गई, अब मैं इस तरह की गलती नहीं करूंगा और विश्वास दिलाया। इसके कुछ दिन बाद संबंधित ने पाटिल कृषि सेवा केंद्र रहटगांव पर जाकर प्रोपराइटर बालकृष्ण पाटिल से कहा कि मैं कृषि विभाग का अधिकारी हूं। इसके बाद ग्राम रबांग के कृषक द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत 16/8/2026 को लगभग 4 बजे हुई। जब वीरेंद्र साहू द्वारा शिकायत के संबंध में उक्त कृषक को फोन लगाया गया तो संबंधित का फोन बंद आया। तब ग्राम के सरपंच से फोन पर बात की। सरपंच ने बताया कि अभी-अभी आपके विभाग के एक अधिकारी आए थे और उनके द्वारा पंचनामा बनाकर ले गए। सरपंच ने उनका नाम पूछा तो उन्होंने जगदीश सोनी बताया। जगदीश सोनी शासकीय वाहन मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ के सामने खड़ा होकर अपनी डीपी लगाता है ताकि लोग समझें कि यह कोई अधिकारी है। वीरेंद्र साहू द्वारा पंचनामा बनवाकर लाया गया और सीएम हेल्पलाइन के संबंध में उस व्यक्ति के कथन भी लिए गए। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भी की गई है।

0 Views

Leave a Reply