अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में हरदा निवासी राकेश शर्मा तथा ग्राम बारजा निवासी आशा व क्षमा सांगुले ने बिजली का बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की। इस पर महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम फुलड़ी निवासी सुशीला बाई ने अपने खेत में नाली का पानी भराने के संबंध में शिकायत की। इस पर तहसीलदार रहटगांव को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। हरदा निवासी रघुवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तृतीय किश्त का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। हरदा निवासी विकास सिरसोदे ने अपने पुत्र की समग्र आईडी में सुधार के संबंध में आवेदन दिया। इस पर संबंधित अधिकारी को समग्र आईडी में सुधार कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

0 Views


