अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के बमनगांव में एक 25 वर्षीय युवक ओमप्रकाश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी करता था। बुधवार सुबह ओमप्रकाश ने जहरीली दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ओमप्रकाश का पत्नी से घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी दो साल के बेटे और दो महीने की बेटी के साथ करीब आठ दिन पहले मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद से ओमप्रकाश नाराज था। ओमप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था, जबकि उसके दोनों भाई अलग रहते हैं। उसके पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है और मां भी अलग रहती हैं। हालांकि जहरीली दवा का सेवन करने की वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है।
घरेलू विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

0 Views


