Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन  

2 min read
Text Size:

-संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवाल खेल अकादमी हरदा में किया गया। इसमें हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, अकादमी के कोच मुकेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चंदन सेल्स, महेश मालवीय, व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया, नीरेंद्र सेवारिक, अमित मिंज, आनंद तिवारी, नितिन रामकूचे, फारुक खान, रोनित राठौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में 14, 17, 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 18 अगस्त से हरदा में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों इस प्रकार हैं
14 वर्ष बालक वर्ग : आरुष बंसल, प्रख्यात अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, ईशान बंसल, राम रघुवंशी
14 वर्ष बालिका वर्ग : यति दोगने, अनिन खान, अमृता शर्मा
17 वर्ष बालक वर्ग : शौर्य गोयल, समर्थ टांक, अनंत अग्रवाल, केशव शर्मा, पवन पवार
17 वर्ष बालिका वर्ग : सिया परते, आरोही तिवारी, स्नेहा नायर, गरिमा सिटोके, हर्षा तोमर
19 वर्ष बालक वर्ग : नैतिक अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, युवराज जांगरे, वैभव
19 वर्ष बालिका वर्ग : मानसी चौधरी, प्रियांशी इवने, उर्वशी नामदेव, आस्था मीणा, पलक यादव

0 Views
What do you think?

Leave a Reply