-प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन ने कहानी लेखन प्रतियोगिता की घोषणा
-15 से 25 वर्ष के युवाओं को मिलेगा 3,100 रुपये तक का पुरस्कार
अनोखा तीर, हरदा। प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन रन बाय प्रेमशंकर रघुवंशी सोशल वेलफेयर सोसायटी, हरदा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इसमें 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचनाओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 3,100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,100 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 1,100 रुपये का होगा। इसके अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को 300 रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 1 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रतिभागी अपनी कहानी स्कूल, कॉलेज के माध्यम से अथवा स्वयं फाउंडेशन के पते पर भेज सकते हैं। फाउंडेशन ने प्रतियोगिता के लिए कई नियम एवं शर्तें भी निर्धारित की हैं। प्रतियोगिता में भारत के किसी भी राज्य के युवा भाग ले सकते हैं। कहानी स्वरचित, मौलिक, स्पष्ट तथा हस्तलिखित या टंकित होनी चाहिए। साथ ही मौलिकता प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। इंटरनेट या अन्य स्रोतों से कॉपी, डाउनलोड या नकल की गई प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि के साथ नाम, पिता का नाम, पता, गांव/शहर, स्कूल या कॉलेज का नाम तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा। पूर्व में फाउंडेशन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके प्रतिभागी तथा स्थापित लेखक इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगे। फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में स्वयं उपस्थित होना होगा। पुरस्कार राशि किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. विनीता रघुवंशी मो. 9926601778 से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मनोज जैन 8962136435, ज्ञानेश चौबे 8839670867, संजय तेनगुरिया 9754622258, इरशाद खान 9993172596, सुनीता जैन 9425767303 एवं कनक विश्नोई 9617884737 से भी संपर्क किया जा सकता है।
युवा रचनाकारों के लिए सुनहरा अवसर

0 Views
