बारिश के बाद हरदा के आसमान में दिखा मनमोहक इंद्रधनुष

 


अनोखा तीर, हरदा। रविवार शाम हुई बारिश के बाद हरदा के आसमान में इंद्रधनुष का मनमोहक नजारा दिखाई दिया। काले बादलों के बीच उभरे इंद्रधनुष ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बारिश के बाद मौसम भी सुहावना हो गया, जिससे शहरवासियों ने प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। आसमान में उभरे इस आकर्षक दृश्य को एक स्थानीय नागरिक ने आठ वर्षीय बालक अक्षत मोराने ने अपने पिता के मोबाइल कैमरे में कैद किया, जिसकी तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

0 Views

Leave a Reply