Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

विश्व हिन्दू परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

2 min read
Text Size:

-100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

अनोखा तीर, हरदा। विश्व हिन्दू परिषद जिला हरदा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में जिले के सभी प्रखंडों से दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृशक्ति की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। वर्ग का शुभारंभ शनिवार को गोपिकिशन गार्डन, हरदा में भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना, संगठन के उद्देश्य, संगठन विस्तार, कार्यपद्धति तथा समाज जीवन में संगठन की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव एवं बस्ती-बस्ती तक सशक्त रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सेवा, समर्पण, अनुशासन, राष्ट्र एवं धर्म के प्रति उत्तरदायित्व तथा कार्यकर्ता निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं का शारीरिक प्रशिक्षण, बौद्धिक परीक्षण एवं शारीरिक परीक्षण भी संपन्न हुआ, जिससे उनके ज्ञान, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अभ्यास वर्ग की विशेषता यह रही कि इसे पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त रखा गया। पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शांतिलाल विश्नोई (कोशिष पर्यावरण टीम) द्वारा सभी प्रतिभागियों को तांबे के लोटे से जल पिलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया गया। रविवार को समापन सत्र के साथ अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। विश्व हिन्दू परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभ्यास वर्ग से प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से समाज के बीच ले जाकर हिन्दू समाज के संगठन एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply