लापरवाही पर ग्राम पंचायत हंडिया सचिव निलंबित

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजलि जोसेफ की अध्यक्षता में जनपद पंचायत हरदा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में वीबी-जी रामजी योजना के प्रावधानों, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियमों तथा नल-जल योजना के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों, किस्त भुगतान तथा पूर्ण आवासों की जियो टैगिंग की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिन ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर, संपत्ति कर एवं प्रकाश कर की वसूली तथा संग्रहण की प्रगति कम पाई गई, वहां के पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को सात दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अपूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने फील्ड अमले को नियमित भ्रमण करने तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आगामी तीन दिवस में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम पंचायत हंडिया के सचिव ओमप्रकाश कलम को कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा राजेश्वरी चौहान, सहायक यंत्री विश्वजीत पाटीदार, उपयंत्री, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत हरदा की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा जनपद पंचायत हरदा के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply