विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही

-3 दिन में 370 प्रकरण में 115.35 लाख की आकलित बिलिंग की

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त ने विद्युत चोरी और अनाधिकृत विद्युत उपयोग पर लगाम लगाने के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया। महाप्रबंधक सुरेश कुमार के निर्देश पर 7 से 9 जुलाई तक वृत्त के सभी वितरण केंद्रों में गठित 19 टीमों द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत रूप से विद्युत उपयोग के 370 प्रकरण पाए गए। विद्युत अधिनियम एवं कंपनी के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करते हुए लगभग 115.35 लाख रुपये की आकलित बिलिंग की गई। महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें और विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग से बचें। उन्होने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में भी विद्युत चोरी रोकने हेतु इस प्रकार के सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

0 Views

Leave a Reply