रुपई के पौधरोपण मॉडल को शासन से मिलेगा विस्तार, टीकमगढ़ में होगा क्रियान्वयन

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बुंदेला ने मंगलवार को रुपई कार्यालय पहुंचकर पर्यावरणविद् एवं रुपई ग्रुप के डायरेक्टर गौरीशंकर मुकाती द्वारा विकसित हरदा मॉडल की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस परियोजना को मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ते हुए प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचाने तथा प्रशासनिक स्तर पर लागू कराने के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही। इसी क्रम में टीकमगढ़ से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह हरदा पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल हरदा मॉडल का अध्ययन करेगा तथा टीकमगढ़ एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में इसे लागू करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। गौरीशंकर मुकाती ने बताया कि शासन किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रुपई का यह मॉडल इस दिशा में कारगर सिद्ध हो सकता है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष टीकमगढ़ जिले में पांच हजार पौधों का रोपण कर इस मॉडल का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर रुपई ग्रुप के डायरेक्टर संजय तेनगुरिया, रुपई के कार्यकर्ता एवं फील्ड ऑफिसर भी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply