एनसीवीटी पाठ्यक्रमों की प्रथम चयन सूची जारी, 11 जुलाई तक लें प्रवेश

अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चयन सूची जारी कर दी गई है। इसमें 147 आवेदकों का विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि चयनित आवेदक 11 जुलाई तक शासकीय आईटीआई हरदा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु प्रशिक्षण शुल्क दो किश्तों में जमा करना होगा। प्रथम किश्त प्रवेश के समय पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 3250 रुपये तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 12.50 प्रतिशत की विशेष छूट के साथ 2840 रुपये निर्धारित की गई है।

0 Views

Leave a Reply