10 बालिकाओं को निशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित

अनोखा तीर, टेमागांव। समीपस्थ ग्राम नांदवा के समाजसेवी पवन सिंह राजपूत ने गुरजघाट की 10 बालिकाओं को निशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्हें पेन, कॉपी, पुस्तकें एवं स्कूल बैग प्रदान किए गए। पवन सिंह राजपूत ने बताया कि उनके परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आसपास के क्षेत्र के गांवों की होनहार बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाता है। शैक्षणिक सामग्री मिलने से बालिकाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर धोरण विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं पालकगण उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply