मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू से पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

 

 

आरोही, सोनाली और शारदा को दो-दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई

       मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दो दिवसीय जिले के हिल स्टेशन कुकरू प्रवास के दौरान रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 3 वर्षीय आरोही माहोरे, 3 वर्षीय सोनाली एवं 3 वर्षीय शारदा को पोलियो रोधी दवा की दो-दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

       मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने और निर्धारित आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।

0 Views

Leave a Reply