जन्मदिन पर देहदान की अनुकरणीय पहल

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सोमानी ने जन्मदिन पर की देहदान

अनोखा तीर, हरदा। जन्मदिन पर देहदान करके गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सोमानी ने एक मिशाल कायम की है। समाज को यह संदेश दिया है कि देहदान महादान अभियान में शामिल होकर जरूरतमंदों का सहयोग करें और प्रभावी चिकित्सकों को सीखने के लिए अपने शरीर के सभी अंगों को समर्पित करें।
देहदान का निर्णय इतिहास में लिखा जाएगा
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा को देहदान करने का संकल्प और निर्णय 27 जून को अपने 65 वें जन्मदिन पर लिया है। जिले के इतिहास में श्री सोमानी पहले ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने देहदान का निर्णय लिया है। पत्रकारिता जगत का जब जिले का इतिहास लिखा जाएगा, तब श्री सोमानी के नाम से ही देहदान की शुरूआत होगी। महर्षि दाधिच ने शांति और धर्म की रक्षा के लिए जीते जी हड्डी दान की थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते तमाम महापुरुषों ने देहदान किया है।
देहदान अंगों की, जरूरतमंदों के शरीर
मृत्युपरान्त देहदान करने वालों की वैसे तो लंबी लिस्ट है, किंतु श्री सोमानी ने देहदान कर पत्रकारिता जगत में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से लिखा दिया है। देहदान की सारी औपचारिकताओं को जन्मदिन के दिन ही पूरा किया। जन्मदिन के दिन लिया गया यह निर्णय निसंदेह अनुकरणीय, अविष्मरणीय और उल्लेखनीय है। श्री सोमानी के इस पहल से आने वाले दिनों में और पत्रकार व अन्य जन्मदिन पर देहदान का निर्णय ले सकते हैं। आपका यह कदम देश, प्रदेश, समाज को प्रेरणा देगा। इससे आने वाले समय में काफी लोग देहदान करेंगे। देहदान का उपयोग अंगों का जरूरतमंदों के शरीर में इस्तेमाल के साथ चिकित्सकों को सिखाने में मिल का पत्थर बनेगा। एक अनुकरणीय कदम पर अनेकों ने शुभकामनाएं दी।

0 Views

Leave a Reply