Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। संस्कार विद्यापीठ सीबीएसई को-एड स्कूल, हरदा में 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक नवनीत पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सुभाष शुक्ला तथा प्राचार्या राजेश्वरी गीते विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के प्रति जागरूकता का सफल संदेश प्रसारित किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply