Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विद्या आसान अभियान…

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-ग्राउंड जीरो गु्रप द्वारा शासकीय शालाओं के लिए प्रदान की 200 बेंचेस
अनोखा तीर, हरदा। जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं के करीब 10,000 छात्रों को बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिले में ‘विद्या आसनÓ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियानÓ को ग्राउंड जीरो ग्रुप के चेयरमैन और इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट के संस्थापक मोहन पांडे का सहयोग प्राप्त हुआ है। उनके द्वारा इस अभियान के तहत 200 बेंचेस प्रदान की जा रही हैं। राजस्थान के बोडिगामा छोटा गांव से आने वाले मोहन पांडे के पास अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनके नेतृत्व में आईडब्ल्यूएम ने इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम योगदान दिया है। वर्तमान में उनका ग्राउंड जीरो ग्रुप 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है। हरदा में ‘विद्या आसान अभियानÓ के तहत प्राप्त हो रही इन 200 बेंचेस से प्राथमिक शालाओं के बच्चों को बेंचेस पर बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply