Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कल मनाएंगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2026 को जिले में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ की थीम पर आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार सुबह 6 बजे से अतिथियों का आगमन और उनका उद्बोधन होगा। इसके बाद सुबह 6:30 बजे से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। सुबह 6:45 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव उद्बोधन होगा। इसके बाद सुबह 7 से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply