Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

उड़ान फाउंडेशन आज करेगा 180 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुस्लिम समाज की संस्था उड़ान फाउंडेशन द्वारा जिले के 180 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सोडलपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही समाज सेवा, शिक्षा एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply