Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

प्राकृतिक खेती कृषि का भविष्य, किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कोलीपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर ने सहभागिता कर किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती कृषि का भविष्य है। रसायनमुक्त खेती, मिट्टी की उर्वरता का संरक्षण, जल संवर्धन तथा किसानों की लागत कम कर उनकी आय बढ़ाने के लिए सभी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल कृषि को टिकाऊ बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अधिक से अधिक किसानों से इस जनहितकारी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री बसंतसिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति के सभापति ललित पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की एक पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। किसान समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply