Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

2 min read
Text Size:

-प्राचार्य कक्ष के सामने की नारेबाजी

अनोखा तीर, टिमरनी। महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। एबीवीपी टिमरनी इकाई के शुभम धनवारे ने बताया कि कार्यकर्ता और छात्र महाविद्यालय पहुंचे, लेकिन प्राचार्य उपस्थित नहीं मिले। जब उन्होंने ज्ञापन देने का प्रयास किया तो महाविद्यालय से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ज्ञापन लेने के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर सहमंत्री कृष्णा कुशवाह ने बताया कि महाविद्यालय में पीने के स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने वाटर कूलर में जमा गंदगी भी दिखाई और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ज्ञापन लेने कोई नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने प्राचार्य कक्ष बंद कर दिया। बाद में प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हिमांशु परते मौके पर पहुंचे और निर्धारित समयावधि में मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। विद्यार्थी परिषद के कृष्णा भाटी ने आरोप लगाया कि कई प्राध्यापक केवल उपस्थिति दर्ज कराने के लिए महाविद्यालय आते हैं, जिसके बाद उन्हें ढूंढ़ना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने महाविद्यालय में अनुशासन एवं नियमित शैक्षणिक व्यवस्था की कमी होने की बात भी कही। प्रदर्शन में लगभग 50 विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान एबीवीपी के अमित पालवे, मयंक भिलाला, रोहित गौर, जतिन चौहान, आभास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply