Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

रेत से भरे डंपर में लगी आग, छह टायर जलकर खाक

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। रेत खदान से रेत लेकर हरदा की ओर जा रहे एक डंपर में बुधवार शाम अचानक गोदागांव गंगेश्वरी के दगड़ी घाट के पास आग लग गई। उसी रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने डंपर चालक को वाहन के सामने वाले हिस्से में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही चालक डंपर से नीचे उतरा और पास ही खेत में लगी पानी की मोटर चालू कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि आग की चपेट में आने से डंपर के छह टायर जल गए, जबकि केवल दो टायर ही सुरक्षित बच सके। बताया जा रहा है कि डंपर अबगांव का है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply