Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

भादूगांव में बनेगा भव्य ओंकार अस्पताल, भूमि पूजन संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टेमागांव। भादूगांव स्थित रामजानकी मंदिर गौमुख मठ परिसर में जल्द ही सर्वसुविधायुक्त भव्य ओंकार अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल निर्माण के लिए गुरुवार को गौमुख मठ के महंत महामंडलेश्वर ओमकारदास महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार अस्पताल का निर्माण लगभग दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। यहां विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षेत्र के मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही चिकित्सकों के निवास की व्यवस्था भी परिसर में की जाएगी। अस्पताल के साथ आयुर्वेदिक योग केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में इस संस्थान को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने का भी लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि संतों की इस तपोस्थली पर मानव सेवा के लिए अस्पताल का निर्माण होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण में शासन-प्रशासन स्तर पर जो भी सहयोग आवश्यक होगा, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। संतों के आशीर्वाद से यह बड़ा प्रकल्प शीघ्र पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नार्मदीय ब्राह्मण समाज के मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर, रामकृष्ण वलबटे, विद्या भारती के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, संदीप पाराशर, अक्षय शांडिल्य, डॉ. वीरेंद्र गुहा, मुकेश शांडिल्य, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply