Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल

शासकीय आईटीआई भीमपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन

2 min read
Text Size:

 

       शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भीमपुर में वर्ष 2026 के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित आईटीआई में इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 मई से 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक चलेगी।

       संस्था प्राचार्य ने बताया कि 10वीं पास अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी संस्थान में उपस्थित होकर सीधे पंजीयन करा सकते हैं, वहीं नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रवेश संबंधी जानकारी विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।

       आईटीआई भीमपुर में कोपा में 48 सीट, सोलर टेक्नीशियन 20 सीट, फिटर 20 सीट, विद्युतकार में 20 सीट और कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में 24 सीटों की संख्या निर्धारित है। इन ट्रेडों में 1 वर्ष एवं 2 वर्ष अवधि के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश मिल सके। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भीमपुर में हेल्पडेस्क प्रभारी श्री देवेन्द्र बैगा मोबाईल नम्बर 7805981819 पर संपर्क किया जा सकता है।

14 Views
What do you think?

Leave a Reply