Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल

रेंजर साहब मना रहे थे रंगरेलियां, आ पहुंची पत्नी  होटल के कमरे में ही रंगेहाथों पकड़ा, जमकर हुआ ड्रामा 

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर भोपाल। वन विभाग के एक रेंजर साहब अपनी प्रेमिका को लेकर होटल पहुंचे थे। इस बात की भनक उनकी पत्नी को लग गई और वह सूचना मिलते ही सीधे संबंधित होटल पर पहुंच गई। मेडम ने पूछताछ में समय गवांए बीना सीधे रेंजर साहब का कमरा नंबर पूछा और सीधे कमरे पर पहुंच गई। दरवाजा खटखटाते ही जैसे ही कमरा खुला तो अंदर का नजारा देखकर सब के होश उड़ गए और मैडम का पर चढ़ गया। यह रेंजर साहब सतना जिले के बरौधा सर्किल में पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, रेंजर रविवार देर रात करीब 10:48 बजे रीवा होटल ‘रॉयल इन’ पहुंचे थे। उन्होंने होटल के रिसेप्शन काउंटर पर अपनी पहचान आईडी देकर कमरा नंबर 206 बुक किया था। इस दौरान होटल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई। रेंजर ने आगंतुक रजिस्टर में सिर्फ अपना नाम दर्ज कराया था, जबकि उनके साथ आई युवती का नाम होटल के रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं किया गया।

सोमवार दोपहर रेंजर की पत्नी को अपने पति की इस करतूत की भनक लग गई। सूचना मिलते ही वह सीधे होटल रॉयल इन पहुंचीं और बिना वक्त गंवाए सीधे कमरा नंबर 206 के बाहर जा खड़ी हुईं। पत्नी ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के भीतर पति के साथ एक अन्य युवती मौजूद थी।

427 Views
What do you think?

Leave a Reply