Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल

दिव्यांगजनों के लिए विकासखंड स्तर पर 22 जून से 14 जुलाई तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन

2 min read
Text Size:

       दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र के नवीनीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड तैयार करने के उद्देश्य से जिले के सभी 10 विकासखंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 22 जून से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगे। कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

       जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में 22 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में 24 जून, जनपद पंचायत शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में 27 जून, जनपद पंचायत भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 29 जून, जनपद पंचायत चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 जुलाई, जनपद पंचायत आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर में 4 जुलाई, जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 जुलाई, जनपद पंचायत मुलताई के स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में 8 जुलाई, आमला जनपद पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 जुलाई तथा जनपद पंचायत बैतूल के जिला चिकित्सालय में 14 जुलाई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

       शिविरों में दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजन शिविरों से वंचित न रहें, इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों को अधिकतम लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply