Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की तैयारी के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने जिले के सभी संबंधित रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकायों के लिए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावा-आपत्ति 15 जून 2026 अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी। निराकरण 25 जून तक तथा ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून तक की जाएगी। इसके बाद चेकलिस्ट 3 जुलाई तक तैयार कर वेण्डर को 6 जुलाई तक लौटाई जाएगी। अंतिम फोटोयुक्त एवं फोटो रहित मतदाता सूची 9 जुलाई को जनरेट की जाएगी तथा 10 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड होगी। मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएंगी तथा सार्वजनिक प्रकाशन 18 जुलाई को किया जाएगा। अंतिम प्रमाण-पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार पंचायतों के लिए भी संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दावा-आपत्ति 15 जून तक, निराकरण 25 जून तक, ईआरएमएस प्रविष्टि 30 जून तक तथा 9 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची जनरेट कर 18 जुलाई को सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

7 Views
What do you think?

Leave a Reply