Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मच्छरजन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु मलेरिया जागरूकता रथ रवाना

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले में 1 से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों को मच्छरजन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मच्छरजन्य बीमारियों से जनसामान्य को बचाव, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश गौड़ एवं डॉ. जे.के. चौरे ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौड़ ने बताया कि मलेरिया रथ के माध्यम से चिन्हित गांवों में माइकिंग एवं पंपलेट वितरण कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच की जा रही है तथा चिन्हित ग्रामों में कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नारे लेखन एवं लार्वा सर्वे भी किया जा रहा है, जिससे मच्छरजन्य बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply