Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आईटीआई हरदा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 30 जून तक

1 min read
Text Size:

-8वीं पास भी ले सकेंगे वेल्डर ट्रेड में दाखिला
अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू हो गई है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से स्वयं अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केंद्रों या कियोस्क के जरिए 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था एवं व्यवसाय की च्वाइस फिलिंग 1 जून से 30 जून तक की जा सकेगी। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसके बाद ही च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस वर्ष 10वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी भी कक्षा 8वीं के आधार पर वेल्डर व्यवसाय में प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अपनी 10वीं अथवा 8वीं की अंकसूची के अनुसार ही करना होगा। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई हरदा में स्थापित हेल्प डेस्क पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply