Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगमÓ 11 जून को

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला ‘युवा संगमÓ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 11 जून को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक-युवतियों की भर्ती की जाएगी।  जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply