Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत समग्र पंजीयन कराएं

2 min read
Text Size:

-हाई-रिस्क महिलाओं का सीएचओ के माध्यम से कराएं प्रबन्धन :  कलेक्टर  

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, पोषण एजेंडा बिंदुओं एवं जिले की स्वास्थ्य अवसंरचना की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत समग्र पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक, डीएचओ डॉ. कमलेश गौड़, डॉ. जितेन्द्र चौरे, बीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गर्भवती महिलाओं का समग्र पंजीयन नहीं हो पा रहा है, उनकी सूची पंचायत सचिव अथवा जनपद पंचायत को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने हाई-रिस्क महिलाओं का शत-प्रतिशत प्रबंधन सीएचओ के माध्यम से कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की सूची संबंधित स्कूलों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे स्कूल स्तर पर उनका उचित प्रबंधन और देखभाल की जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना प्रकरणों में नियमानुसार मेमो भेजें तथा इसकी सूचना संबंधित थाने को अवश्य दें।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply