Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में करें निराकरण

2 min read
Text Size:

-बारिश से पूर्व सभी नाले व नालियों की साफ-सफाई कराएं
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी बैठक में पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहें तथा सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन कर उनका निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेंट न रहे। बैठक में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम हरदा अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव कुमार नागू एवं एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने नगर निकायों एवं पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से पूर्व सभी नाले व नालियों की साफ-सफाई कराई जाए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने नक्शा तरमीम के कार्यों में गति लाने तथा लंबित नामांतरण प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण निर्धारित समय-सीमा से बाहर न जाए। इसके साथ ही उन्होंने नल-जल योजना, स्वच्छता एवं भवन कर की राजस्व वसूली में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि 10 जून को ग्राम कायदा में ‘सांझ चौपालÓ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बंशीपुरा, बड़झिरी, लाखादेह, बांसपानी, चन्दखाल, रातामाटी, लोधीढाना, मालेगांव, बोरपानी, पाटियाकुआं, रवांग, कचनार एवं केली सहित आसपास के ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। यह चौपाल सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने सभी विभागीय मैदानी अमले को संयुक्त रूप से भ्रमण कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। चौपाल में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा पूर्व से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विकासात्मक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाने तथा स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply