Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

युवक ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वा तारापुर में एक 28 वर्षीय नवविवाहित युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पड़वा-तारापुर निवासी लवकेश पिता पूनमचंद देवड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह इंदौर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 4 जून को वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर और अपनी मार्कशीट लेने के लिए गांव आया था। 6 जून की रात करीब 10 बजे उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे पहले खिरकिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार शाम करीब 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार उसकी शादी इसी वर्ष 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन हुई थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जाएगा।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply