Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

संडे ऑन साइकिल अभियान का शुभारंभ

1 min read
Text Size:

-टिमरनी ने फिटनेस को चुना, प्रदूषण को नकारा

अनोखा तीर, टिमरनी। विश्व साइकिल दिवस 3 जून के अवसर पर टिमरनी नगर में आज प्रथम रविवार को संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत की गई। रैन बसेरा परिसर से इंडोर स्टेडियम तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रियव्रत बकोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, पार्षद सुनील दुबे, सुधीर गोर, रविंद्र ठाकुर, हीरा घूरे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी शशांक पालीवाल और ब्लॉक खेल अधिकारी हिना अली भी उपस्थित रहीं। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों को नियमित साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संडे ऑन साइकिल का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और प्रदूषण मुक्त टिमरनी का संकल्प लेना है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply