Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

नयापुरा के रामजीवन दुबे ने ली कांग्रेस की सदस्यता

1 min read
Text Size:

-अजय सिंह राहुल भैया ने दिलाई सदस्यता

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम पंचायत नयापुरा के रामजीवन दुबे ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के हरदा दौरे से कांग्रेस नेताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि हमें नए लोगों को गांव-गांव जाकर जोड़ना है तथा जो हमारे पुराने कांग्रेस परिवार के लोग हैं, उनके घर-घर जाकर उनका सम्मान करना है। साथ ही उनके गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी उनसे सहयोग लेना चाहिए, ताकि उनके अनुभवों का लाभ लिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक ही लक्ष्य है कि टिकट किसी को भी मिले, लेकिन हमारा प्रत्याशी केवल हाथ का पंजा होना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव जाकर ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी का एक ही लक्ष्य है—हमारा देश और हमारा संविधान बचाना तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply