Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सीएम को भाषा की मर्यादा का पालन करना चाहिए : अजय सिंह राहुल भैया

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टेमागांव। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह राहुल भैया दो दिवसीय प्रवास पर जिले में पहुंचे। उन्होंने अपने प्रवास की शुरुआत टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोलरिया से की। ग्राम डोलरिया में विजय मस्तु सिंह सावनेर के निवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहन साईं, ओम पटेल, अरुण जायसवाल, शशिकांत वर्मा, आलोक पारे, विजय सिंह मस्तु काका, नर्मदा प्रसाद चौहान, गोलू रातरे, राजेश धापकारी, जमना प्रसाद सावनेर, अनूप चौधरी, अतीत मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान अजय सिंह राहुल भैया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस प्रकार की हल्की और निम्न स्तर की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रदेश के सर्वोच्च पद पर बैठे हैं और उनके द्वारा मुख्य विपक्षी दल के प्रदेश अध्यक्ष के बारे में ऐसे शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भाषा की मर्यादा भूलते जा रहे हैं। राजनीति में सिद्धांतों की प्रतिस्पर्धा होना चाहिए, न कि भाषा की कटुता और आपसी वैमनस्यता की।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply